क्रोएशिया ने फीफा विश्वकप में तीसरा स्थान प्राप्त किया
काठमांडू, २ पुस –
कतार में हो रहे फुटबॉल वल्र्ड कप में तीसरे स्थान के लिए मोरक्को और क्रोएशिया के बीच हुए मुकाबले में क्रोएशिया ने मोरक्को को २–१ से हराकर तीसरा स्थान प्राप्त कर लिया है । पहले ही हाफ में क्राएशिया ने २ गोल कर लिया था ।
इस मुकÞाबले का पहला हाफ बहुत ही रोमांचक रहा । पहले ही दस मिनट के भीतर दोनों ही टीमों ने एक–एक गोल दाग दिया था ।
क्रोएशिया ने सातवें मिनट में अपना पहला गोल दागा और दो मिनट के बाद ही मोरक्को ने गोल दागकर बराबरी कर ली.
क्रोएशिया पिछले वल्र्ड कप का फÞाइनल खेल चुकी है और इसबार भी सेमीफÞाइनल में अर्जेंटीना से हार गई है ।
वैसे क्रोसिया के लुका मोर्डरिच का भी यह अंतिम विश्वकप है । इसके बाद वो फिर विश्वकप नहीं खेल सके ।इसबार उन्होंने भी एक सपना देखा था कि फीफा कप वह जीते लेकिन अच्छे प्रदर्शन के बाद भी मोर्डरिच का सपना पूरा नहीं हो सका ।
जहाँ तक मोरक्को की बात है तो इस बार के वल्र्ड कप में सनसनी फैलाने वाली टीम रही है मोरक्को । मोरक्को ने बेल्जियम, पोर्चुगल और स्पेन जैसी टीमोंं को हराया । सेमीफाइनल में मोरक्को फ्रांस से हार गई ।

