Mon. Apr 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाली कांग्रेस से निर्वाचित प्रतिनिधि सभा के सभी सदस्यों को प्रधानमंत्री देउवा ने दी बधाईयां

 

काठमांडू, ३ पुस –

प्रधानमन्त्री तथा नेपाली कांग्रेस के सभापति शेरबहादुर देउवा ने नेपाली कांग्रेस से निर्वाचित प्रतिनिधि सभा के सभी सदस्यों को बधाई दिया है । सरकारी निवास बालुवाटार में शनिवार को देउवा ने कांग्रेस से निर्वाचित सभी सांसदों को बुलाया था ।
दोपहर ३ बजे हुई इस बैठक में कांग्रेस से प्रत्यक्ष की ओर निर्वाचित ५७ और समानुपातिक से निर्वाचित ३२ सांसदों की सहभागिता थी । बैठक को सम्बोधन करते हुए प्रधानमन्त्री देउवा ने प्रतिनिधिसभा में सक्रिय भूमिका निभाने और जनता को जो वचन दिया है उस वचन को पूरा करना है का निर्देश दिया है ।
सांसदों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि –आप सभी प्रतिनिधिसभा के सदस्य बने हैं, आप सभी की जीत से ही नेपाली कांग्रेस भी बड़ी दल बनी है, आप सभी को बहुत बधाई है ।
सभापति देउवा ने सभी सांसदों को फूलमाला और खादा ओढ़ाकर बधाई दिया । अन्य सांसदों के बीच भी बधाई आदान प्रदान हुई ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *