Sat. Sep 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

संसदीय दल के नेता पद के लिए देउवा और गगन दोनों मैदान में

 

काठमांडू, ६ पुस –

 

नेपाली काँग्रेस के महामन्त्री गगनकुमार थापा ने प्रधानमन्त्री एवं पार्टी सभापति शेरबहादुर देउवा दोनों ने संसदीय दल के नेता पद के लिए दिए उम्मीदवारी दी है लेकिन थापा की सोच है कि देउवा अपनी उम्मीदवारी वापस लेकर एक ऐतिहासिक निर्णय करेंगे । मंगलवार कांग्रेस संसदीय दल के कार्यालय सिंहदरबार में पहुँच कर पार्टी के संसदीय दल के नेता के उम्मीदवारी दर्ता कराने के बाद उन्हेंने यह बात कही ।
उन्होंने बताया कि प्रधानमन्त्री देउवा उम्मीदवारी वापस ले लेंगे ऐसा मुझे विश्वास है । साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि सभापति देउवा के उम्मीदवारी वापस लेने के निर्णय से सभी नेपाली कांग्रेस में खुशी और उत्साहित होंगे । महामन्त्री थापा ने वरिष्ठ नेता रामचन्द्र पौडेल से भी कांग्रेस के भविष्यप्रति चिन्ता करने का आग्रह किया है । थापा ने संसदीय दल के निर्वाचन पार्टी के आन्तरिक निर्वाचन नहीं होने के कारण जनता ने द्वारा प्रतिनिधि को संसदीय दल में जिताने का आग्रह किया । थापा ने कहा कि संसदीय दल के नेता के चुनाव नेपाली कांग्रेस के भविष्य और अपेक्षा के साथ जुडा हुआ है । साथ ही महामन्त्री थापा ने यह भी कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व के सरकार से जनता सुशासन की अपेक्षा कर रही है ।

यह भी पढें   “हमें इंसाफ़ चाहिए, दया नहीं; हमें मुआवज़ा चाहिए, कर्ज़ नहीं” : डॉ. विधु प्रकाश कायस्थ

महामन्त्री थापा को संसदीय दल के नेता के लिए प्रस्तावक में डा. शेखर कोइराला हैं और उनके समर्थन में महामन्त्री विश्वप्रकाश शर्मा, नेता प्रदीप पौडेल, उपसभापति धनराज गुरुङ भी हैं । संसदीय दल का निर्वाचन  अब कुछ ही समय बाद शुरु होने वाला है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com