Mon. Sep 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कांग्रेस संसदीय दल के नेता में देउवा निर्वाचित

 
शेरबहादुर देउवा/फाईल तस्वीर

काठमांडू, २० दिसम्बर । नेपाली कांग्रेस संसदीय दल के नेता में पार्टी सभापति शेरबहादुर देउवा निर्वाचित हुए हैं । महामन्त्री गगन कुमार थापा को पराजित करते हुए देउवा ने जीत हासिल की । प्राप्त सूचना अनुसार विजयी देउवा ने ६९ मत प्राप्त किया है । उनके प्रतिद्वन्द्वी थापा ने २५ मत प्राप्त किया है ।
निर्वाचन में कांग्रेस संबंद्ध सभी सांसद् (८९) सहभागी हुए थे । चुनाव स्थल में अनुपस्थित माया राई की मत प्राप्ति के लिए निर्वाचत समिति अस्पताल में ही पहुँच गए थे । डेलिभरी केस के कारण राई चावहिल स्थित ओम अस्पताल में भर्ती हुई थी ।
पार्टी संसदीय दल में निर्वाचित होने के बाद सभापति देउवा ने कहा कि अब उनकी जिम्मेदारी पार्टी को व्यवधान मुक्त कराना है । संसदीय दल के नेता में विजयी बनाने के लिए मतदान करनेवाले सांसदों को धन्यवाद ज्ञापन करते हुए उन्होंने कहा– ‘अब मैं पार्टी को सही तरिके से आगे बढाना चाहता हूँ, आगामी दिनों में पार्टी को व्यवधान मुक्त बनाने के लिए प्रयास करुंगा ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com