Mon. Sep 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेकपा एमाले ने सभी सांसदों से आग्रह किया कि राष्ट्रीय पोशाक तथा नेपाली भाषा में ही शपथ लें

 

काठमांडू, ६ पुस –

नेकपा एमाले अपने सभी सांसदों से आग्रह किया है कि वे शपथ में सहभागी होने के लिए राष्ट्रीय पोशाक में आए । हलांकि ये निर्देशन लिखित रुप में नहीं दिया गया है मौखिक रुप से कहा गया है कि सभी सांसद राष्ट्रीय पोशाक और नेपाली भाषा में ही शपथ लें ।
वैसे देखा जाए तो संविधान में भी अपनी मातृभाषा और पोशाक में सपथ लेने की व्यवस्था है । फिर भी नेतृत्व ने राष्ट्रीय भाषा और पोशाक को अनिवार्य करना चाहती है । सूत्रों ने बताया है कि इस बात को लेकर कुछ सांसद असन्तुष्ट समेत हैं । उनका कहना है कि अपनी भाषा और पोशाक में शपथ लेने की व्यवस्था तो संविधान में ही की गई है । लेकिन न जाने क्यों नेतृत्व चाहती है कि राष्ट्रीय भाषा और पोशाक में ही शपथ लें । ये क्या बात हुई कि हम अपनी भाषा और वेशभूषा के अनुसार शपथ भी नहीं ले सकते हैं ।
असन्तुष्ट सांसदों ने उपाध्यक्ष सुवास नेम्वाङ और महासचिव शंकर पोखरेल से इस बारे में अपनी असन्तुष्टि समेत बताई है । सांसदों की असंतुष्टि के बाद को नेम्वाङ ने स्वयं बालकोट जाकर अध्यक्ष से सांसदों द्वारा कही गई बात को रखेंगे, ऐसा वचन दिया था ।

यह भी पढें   पुलों की मजबूत नींव पर एक महत्वपूर्ण पुस्तक: भोटेकोशी बाढ़ के संदर्भ में विशेष प्रासंगिकता : तानुकलाल यादव द्वारा लिखित

एमाले के नेता लिलानाथ श्रेष्ठ ने जानकारी दी है कि सकभर राष्ट्रीय पोशाक और भाषा में ही शपथ लें तो अच्छा होगा लेकिन ये अनिवार्य नहीं है । उनका कहना है कि –सकभर राष्ट्रीय पोशाक और सभी के द्वारा समझे जाने वाले भाषा में ही शपथ लेने से अच्छा रहेगा लेकिन ये ‘हार्ड एन्ड फास्ट’ हो ऐसी बात नहीं है ।
प्रतिनिधि सभा में निर्वाचित सांसदों का शपथ ग्रहण वृहस्पतिवार दिन के १ बजे संघीय संसद भवन नयाँ बानेश्वर में होगा । उन सभी को ज्येष्ठ सदस्य पशुपति शमशेर जबरा शपथ दिलवाऐंगे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com