मैं थका नहीं हूँ और ना ही निराश हूँ – गगन थापा
काठमांडू, ६ पुस–
नेपाली कांग्रेस के महामन्त्री गगनकुमार थापा ने कहा है कि संसदीय दल के नेता के चुनाव में अपेक्षाकृत मत उन्हें नहीं मिला है ।
दल के नेता में प्रतिस्पर्धा करने वाले थापा, सभापति शेरबहादुर देउवा से ३९ मतान्तर से पराजित हुए हैं । ६४ मत के साथ दल के नेता में देउवा निर्वाचित हुए तथा थापा को २५ मत मिले ।
मत परिणाम सार्वजनिक होने के बाद सञ्चारकर्मीयों से बातचीत करते हुए थापा ने कहा कि ये परिणाम अपेक्षाकृत नहीं है लेकिन मैं थका नहीं हूँ और ना ही निराश हूँ । मेहनत और मेहनत करुँगा ।
उन्होंने यह भी कहा है कि मैं सरकार में शामिल नहीं होउँगा और भविष्य में संसदीय दल के नेता बनने की तैयारी में केन्द्रीत होउँगा । साथ ही उनका कहना है कि मेरी यह सोच है कि कांग्रेस के संसदीय दल के नेता में परिवत्र्तन होना चाहिए और मैं उसी में लगा रहूँगा । उनका कहना है कि मैं कांग्रेस का महामंत्री भी हूँ और सांसद भी हूँ और इसी रुप में काम करुँगा ।


