देउवा और दाहाल के बीच वार्ता निष्कर्ष विहीन, शनिवार को होगी पुनः चर्चा
काठमांडू, ९ पुस–
कांग्रेस सभापति शेरबहादुर देउवा और माओवादी अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल के बीच हुर्ई निष्कर्ष विहीन रहा । शुक्रवार की शाम को हुई चर्चा में दोनों पहले हम, पहले हम प्रधानमंत्री बनेंगे । इस खेल के कारण चर्चा निष्कर्ष विहीन रहा और शनिवार को पुनः एकबार पुनः चर्चा होगी ।
देउवा, दाहाल और एकीकृत समाजवादी के अध्यक्ष माधवकुमार नेपाल बीच वृहस्पतिवार को भी चर्चा हुई थी ल्किन कल हुई चर्चा में वो शामिल नहीं थे । कांग्रेस और माओवादी के नेताओं का कहना कि वार्ता सकारात्मक नहीं हुआ है शनिवार तक देखें ।
सरकार की नेतृत्व के लिए अभी रस्साकशी चल रही है । इसी बीच शुक्रवार कांग्रेस नेता प्रकाशमान सिंह खुमलटार और अर्थमन्त्री जनार्दन शर्मा बालुवाटार पहुँचे थे। पहला कार्यकाल देउवा को दें यह आग्रह सिंह ने किया था जिसे दाहाल ने अस्वीकार कर दिया साथ ही दाहाल को ही पहले प्रधानमंत्री पद दें,या सरकार के नेतृत्व देने की आग्रह करने वाले शर्मा के आग्रह को देउवा ने अस्वीकार कर दिया है ।
माओवादी के नेताओं का कहना है कि –प्रतिनिधिसभा और प्रदेशसभा निर्वाचन से पहले देउवा और दाहाल के बीच निर्वाचन में चाहे जो भी परिणाम आए, हम बारी बारी प्रधानमंत्री बनेंगे यह भद्र सहमति हुई थी जिसे आधार मानकर दाहाल पहले कार्यकाल के लिए अड़े हुए हैं ।
दाहाल की रणनीति यह है कि अपने पहले कार्यकाल में प्रधानमन्त्री बनने के बाद समग्र ‘पावर सेयरिङ’ में अधिकतम लचकता अपनाकर देउवा के जो दूसरे तह के युवा नेता हैं उन्हें वह अपने विश्वास में लेना चाहते हैं ।
वैसे सूत्रों के अनुसार आज भी प्रधानमंत्री पद को लेकर ही चर्चा होने वाली है । दोनों में क्या सहमति होगी किसी को नहीं मालुम ।

