राष्ट्रपति द्वारा पौष २५ गते के लिए संसद् अधिवेशन आह्वान

काठमांडू, २७ दिसम्बर । आगामी पौष २५ गते से संसद् अधिवेशन शुरु होने जा रहा है । सरकार द्वारा सिफारिश होने पर राष्ट्रपति विद्यादेवी भण्डारी ने पौष २५ गते अपरान्ह १ बजे के लिए संसद् अधिवेशन आह्वान किया है । प्रतिनिधिसभा के जेष्ठ सदस्य को सम्बोधन करते हुए राष्ट्रपति कार्यालय ने एक पत्र भेजा है, जहां कहा है– ‘संविधान की धारा ९३ उपधारा १ बमोजिम सम्वत् २०७९ पौष २५ गते सोमबार १ बजे अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन केन्द्र नयां बानेश्वर में संघीय संसद् की दोनों सदन का अधिवेशन आह्वान किया गया है ।’
गत सोमबार नेकपा माओवादी केन्द्र के अध्यक्ष तथा पार्टी संसदीय दल के नेता पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड प्रधानमन्त्री पद में नियुक्त हुए थे, साथ में ८ मन्त्रियों भी नियुक्त हो गए थे । नव गठित सरकार की प्रथम मन्त्रिपरिषद् बैठक ने संसद् बैठक आह्वान के लिए राष्ट्रपति समक्ष सिफारिश करने का निर्णय लिया था । संसद् बैठक आह्वान के साथ साथ नवनियुक्त प्रधानमन्त्री प्रचण्ड को संसद् से विश्वास का मत लेना होगा, अब इसकी प्रक्रिया भी शुरु होगी ।

