Mon. Apr 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ब्राउन सुगर के साथ चार व्यक्ति गिरफ्तार

 

सुर्खेत, २८ दिसम्बर । जिला पुलिस कार्यालय सुर्खेत ने लागू औषध ब्र्राउन सुगर के साथ ४ व्यक्ति को गिरफ्तार किया है । जिला पुलिस कार्यालय सुर्खेत के सूचना अधिकार एवं पुलिस नायब उपरीक्षक सुरज कार्की के अनुसार वीरेन्द्रनगर नगरपालिका–८ के निवासी १८ वर्षीय मोहन रासकोटी, वडा नं ७ के निवासी २३ वर्षीय सुरज गौली, वडा नं. १० के निवपासी २४ वर्षीय सुशील चौधरी और १८ वर्षीय राजन सार्की को गिरफतर किया गया है ।
पुलिस को सूचना मिली थी कि वीरेन्द्रनगर नगरपालिका–१० बुदबुदी स्थित दिदीबहिनी कटेज में ब्राउन सुगर का कारोबार हो रहा है । यही सूचना के आधार पर परिचालित पुलिस टोली ने उन लोगों को ८ पुडिया ब्राउन सुगर के साथ गिरफ्तार किया है । पुलिस अधिकारी कार्की ने कहा है कि उन लोगों के ऊपर आवश्यक अनुसन्धान जारी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed