Mon. Apr 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाली कांग्रेस बागमती प्रदेश संसदीय दल के नेता चयन के लिए आज मतदान

 

काठमांडू, २८ दिसम्बर । नेपाली कांग्रेस बागमती प्रदेश संसदीय दल के नेता चयन के लिए आज मतदान होने जा रहा है । हेटौडा स्थित संसदीय दल की कार्यालय में आज सुबह ८ बजे से ही चुनावी प्रक्रिया शुरु हो गया है । संसदीय दल के नेता के लिए मकवानपुर निर्वाचन क्षेत्र नं. २ (ख) से निर्वाचित इन्द्रबहादुर बानियां और नुवाकोट निर्वाचन क्षेत्र नं. २ (ख) से निर्वाचित बहादुर सिंह लामा के बीच चुनावी प्रतिस्पर्धा होने की सम्भावना है । दोनों नेता पार्टी संस्थापन पक्षधर हैं । चुनाव के लिए मंगलबार ही मतदाताओं की नामावली सार्वजनिक हो चुका है ।
बागमती प्रदेश में नेपाली कांग्रेस की ओर से कूल ३७ प्रदेशसभा सदस्य हैं । प्रदेशसभा के लिए सबसे बड़ी दल नेपाली कांग्रेस ही है । लेकिन केन्द्र में सत्तासमीकरण चेन्ज होने के कारण बागमती प्रदेश में भी कांग्रेस को प्रमुख प्रतिपक्षी दल बनकर ही रहना होगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *