ग्रामीण क्षेत्र के विकास में सहकारी/समुह का विशेष योगदान: उपाध्याय

देशबन्धु यादव/नवलपरासी । इस जिले सुस्ता गाँव पालिका के वार्ड नम्बर ३ में अवस्थित नारायणी कृषि सहकारी संस्था लि. दुसरा साधारण सभा सम्पन्न हुआ है। मुख्य अतिथी सुस्ता गाँव पालिका के अध्यक्ष टेकनारायण उपाध्याय ने सभा को संबोधित करते हूए कहा की ग्रामीण क्षेत्र में स्व रोजगार, कृषि और पशुपालन के विकास में सहकारी संस्था के साथ ही कृषक समुहों का सराहनिय योगदान है। कृषि के समग्र विकास के लिए सुस्ता गाँव पालिका प्रतिवद्ध रहने का सम्बोधन किया।
विशेष अतिथि वार्ड नम्बर ३ के वार्ड अध्यक्ष हरिलाल दुसाध , यूवा समाजसेवी चिरन्जीवी न्यौपाने के साथ ही महानुभावों ने सुझाव मंतव्य व्यक्त किया।
संस्था के कोषाध्यक्ष बृषनारायन महतो ने २०७८/०७९का वित्तीय विवरण प्रस्तुत किया। कुल शेयर सदस्य २७६(महिला ११३ पुरुष १६३),कुल शेयर पूँजी ९ लाख ३४ हजार ६ सय, कुल कारोबार ४५ लाख १९ हजार और कुल नाफा १ लाख ६३ हजार रहा। संस्था के गतिविधि प्रतिवेदन सचिव रामप्रवेश कोहार , लेखा प्रतिवेदन लेखा संयोजक अशोक हरिजन ने प्रस्तुत किया।
स्वागत मन्तव्य संस्था के उपाध्यक्ष रामचन्द्र यादव, शुभकामना मन्तव्य खगेश्वर लटौला ,पारो चौधरी और रामचन्द्र पोख्रेल ने शुभकामना व्यक्त किया। संस्था के अध्यक्ष नारायण न्यौपाने के सभापतित्व में सभा सम्पन्न हुआ।

