गैर आवासीय नेपाली संघ द्वारा प्राविधिक शिक्षा के लिए कंप्यूटर हस्तांतरण
नवीन कुमार नवल/महोत्तरी । आज के युग में शिक्षा में प्राविधि शिक्षा के विना शिक्षा अध्ययन नही के बराबर हैं। आधुनिक शिक्षा आज की प्रमुख आवश्यकता है,इसी को ध्यान में रखकर लोग प्राईवेट शिक्षा के माध्यम से आगे बढ़ रहे हैं। वैसे अब सरकारी शिक्षा में भी प्राविधिक शिक्षा जोड़ा गया है ,लेकिन धीमी गति से चल रहा है, इस पर ध्यान रखते हुए गैर आवासीय नेपाली संघ (85 देश में कार्यरत) का एक एन. सी.सी.एक परोपकारी परियोजना के अंतर्गत प्राविधि मैत्री शिक्षा के लिए गैर आवासीय नेपाली सोशल क्लब ओमान द्वारा ग्रामीन स्तर के सरकारी विद्यालय (महोत्तरी, जिल्ला) महोत्तरी गा. पा. वाडा no 6 स्थित गोंरपुरा गांव में 4 कंप्यूटर,1 प्रिंटर, 1 इनवर्टर, फर्नीचर सहित 2 लाख 25 हजार तक के लागत के सामग्री हस्तांतरण किया गया, जिससे उस गांव में खुशी का लहर बन गया।
कंप्यूटर सामाग्री का हस्तांतरण 2079 पुस 12 गते 27 दिसम्बर 2022 मंगलवार को स्कूल प्रांगण में एक समारोह में किया गया। समारोह में प्रमुख अतिथि –सतेंद्र झा (नेपाली झा) विशिष्ठ अतिथि –डॉक्टर रामज्ञान यादव, देवेंद्र भगत , रमेश साह,नेता रामकृपाल साह,सूर्य नारायण साह अतिथि –
बिरेंद्र साह,रामाशीष साह, शिक्षक
–सोबिंद्र यादव, सुजीत यादव, आशीष झा, रिंकू झा, विद्यालय सहयोगी निरंजन पासवान सहित गांव के अभिभावक विद्यार्थी सहित सैकड़ों लोगों की उपस्थिति थी। इसके लिए गांव के निवासी एन.आर एन ए. NCC के पूर्व अध्यक्ष चंद्रकिशोर साह के संयोजकत्व में सहयोगी साथी के समन्वय से एन. आर. एन. ए . NCC के अध्यक्ष विकल झा के विशेष सहयोग से यह कार्य सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का अध्यक्षता स्कूल के प्र. अ. योग कुमार कापर ने किया।कार्यक्रम में अपना विचार रखते हुए प्रमुख अतिथि नेपाली झा ने कहा की इसके लिए सभी लोगो का सहयोग जरूरी है,साथ ही डॉक्टर यादव ने बताया की आज यह शिक्षा सबसे जरूरी है अंत में कार्यक्रम के संयोजक चंद्रकिशोर साह ने कहा की आधुनिक शिक्षा के साथ आधुनिक विकास के लिए हम समय समय पर समन्वय कर सहयोग करते रहेंगे।देखना है की 10 कक्षा तक के इस विद्यालय में कितना विद्यार्थी इस प्राविधि शिक्षा का लाभ उठा पाते हैं,
वैसे इसके लिए स्थानीय सरकार के प्रमुख अध्यक्ष को ध्यान देंने की आवश्यकता है, देखिए आगे क्या हो पाता है,समय ही बताएगा।




