Sun. Sep 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनकपुर बम काण्ड का रहस्य जल्द खुलेगा : प्रहरी निरीक्षक गोविन्दपुरी

 

janakpurकैलास दास,जनकपुर,फाल्गुन २९ । जनकपुर के रामानन्द चौक पर हुये बम विस्फोट एवं सञ्चारउद्यमी अरुण सिघानिया की हत्या के रहस्य को जल्द ही खुलासा किया जाऐगा जिल्ला प्रहरी कार्यालय धनुषा ने यह जानकारी दी है । प्रहरी निरीक्षक गोविन्दपुरी के अनुसार बम बिष्फोट का अनुसन्धान अब करीब-करीब हो चुका है । सत्यतथ्य को जल्द ही सार्वजनिक किया जायेगा उन्होने कहा ।

बम विस्फोट और सिघानिया के हत्या की जिम्मेवारी लेनेवाले अर्जुन सिंह उर्फ मुकेश चौधरी और जनतान्त्रिक तराई मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष राजन मुक्ति उर्फ रञ्जित झा के बयान के आधार पर प्रहरी ने अनुसन्धान प्रक्रिया में तिव्रता दी है ।

यह भी पढें   प्रमुख प्रतिपक्षी दलों की बैठक शुरु

दोनो के बयान के आधार पर जल्द ही कुछ व्यक्ति को नियन्त्रण में लिया जाऐगा स्रोत ने जानकारी दी है । जनकपुर के रामानन्द चौक में हुआ बम काण्ड और सिघानिया हत्या के यथार्थ बाहर लाने के लिए मिथिला राज्य संघर्ष समिति और सद्भावना पार्टी ने आन्दोलन तथा ज्ञापनपत्र भी बुझाया है ।

प्रहरी के केन्द्रिय अनुसन्धान व्युरो की विशेष टोली भी घटना के सुक्ष्म विश्लेषण एवं अनुसन्धान कर रही है । बम काण्ड में इससे पहले चार व्यक्ति को गिरफ्तार कर चुका गया है ।

यह भी पढें   मातृ एवं नवजात टिटनेस उन्मूलन में नेपाल की बड़ी उपलब्धि, WHO ने लगातार एक दशक की सफलता पर दिया प्रमाणपत्र

राजन मुक्ति और अर्जुन सिंह समेत ६  व्यक्ति प्रहरी नियन्त्रण में है । कुछ व्यक्ति प्रहरी के प्रत्यक्ष निगरानी मे भी है स्रोत ने दावी कीया है ।

जनकपुर के रामानन्द चौक में २०६९ बैशाख १८ गते बम विस्फोट हुआ था जिनमे पाँच की मौत और ३२ लोग घायल हुए थे । जानकी नवमी के दिन जानकी नगरी में हुआ हृदय विदारक घटना पश्चात जनकपुर शोक में डुब गया था । यह घटना राष्ट्रीय तथा अन्तराष्ट्रीय क्षेत्र में व्यापक चर्चा में था ।

यह भी पढें   बाढ पीडि़तों की सहायता के लिए सोना चाँदी व्यवसायी ने 3 लाख 51 हजार रकम किये सहयोग

बम विस्फोट में प्रयोग हुआ आधुनिक प्रविधि सामान्य व्यक्ति के समझ से बारह की बात है । उसी प्रकार अरुण कुमार सिघानिया के हत्या की जिम्मेवारी लिए राजन मुक्ति को भी गिरफ्तार कर लिया गया है ।

प्रहरी के केन्द्रिय अनुसन्धान ब्युरो और जिल्ला प्रहरी कार्यालय धनुषा व्दारा हो रहे अनुसन्धान के नतिजा सार्वजनिक करने के तयारी में रहा  जिल्ला प्रहरी कार्यालय के प्रवक्ता प्रहरी निरिक्षक गोविन्द पुरी बाताया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com