अखिल भारतीय कवियत्री सम्मेलन आसाम के डिब्रुगढ मे सम्पन्न
– करुणा झा, अन्तर्राष्ट्रीय नारी दिवसके अवसर पर प्रत्येक बर्ष होनेवाला राष्ट्रीय सम्मेलन इसबार आसाम के डिब्रुगढ में पुरी भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ । ९, १०, ११ मार्च तीन दिवसीय अखिल भारतीय कवियत्री सम्मेलन, आसाम के डिब्रुगढ मे मनाया गया । इस सम्मेलन में भारत के विभिन्न प्रान्तों से लगभग दो सौ महिलाओं ने सहभागिता जनाई । सम्मेलन के पहले दिन उद्घाटन समारोह में भारत के विभिनन प्रान्तों से विभिनन क्षेत्रों जैसे सािहत्य कला, संगीत, तृत्य में महिलाओं ने जमकर हिस्सा लिया । लगभग १ दर्जन से भी ज्यादा पुस्तकों का विमोचन भी किया गया । दूसरे दिन, विभिनन क्षेत्रों मे महत्वपूर्ण योगदान देने के कारण लगभग २ दर्जन महिलाओं को साहित्यीक सम्मान से सम्मानित भी किया गया । इसमें नेपाल के काठमाण्डू से प्रकाशित होने बाली हिन्दी मासिक पत्रिका “हिमालिनी” की लेखिका तथा राजविराज प्रतिनिधि करुणा झा को भी भारत के साहित्य क्षेत्र में एक ख्याति प्राप्त, मशहुसर लेखिका “महादेवी वर्मा” साहित्ययिक पुरस्कार से सम्मानित किया गया । इस अवसर पर अखिल भारतीय कवियित्री सम्मेलन (ब्क्ष्एऋ) के संस्थापक प्रो. डा. लारी आजाद ने कहा कि “ये मंच महिलाओं को खुल के अपनी प्रतिभा और कला दिखाने का अवसर प्रदान करती है । यह वो मंच है जो हर उम्र की महलिाओं को अपनी प्रतिभा और कला दिखाने का पुरा अवसर मिलता है । इस अवसर पर सुलभ इटरनेशनल के तरफ से अशोक कुमार ज्योति ने भी नौ महिलाओं को साहित्य के क्षेत्र में योगदान के लिए सम्मानित किया । कार्यक्रम में दोनो दिन शाम के ६ बजे से रात १० बजे तक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमका भी आयोजना किया गया जिसमें छात्राओं ने तृत्य गायन से लोगोका मन मोह लिया । इस में आसाम का फोक डान्स बिडु मुख्य आकर्षण रहा ।


