Fri. May 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रेडियो मिथिला व्दारा जनकपुर में रिक्सा प्रतियोगिता कराया जयेगा

 

rikshaकैलास दास, जनकपुर, फागुन २८ गते ।  जनकपुर में रिक्सा प्रतियोगिता का आयोजन किया जाऐगा जिसमे करीब एक सौ रिक्सा चालक भाग लेगें ।
रेडियो मिथिला १००.८ मेगाहर्ज अपने ७ वाँ वर्षगाँठ के सुखद अवसर इसका आयोजना करने का निर्णय किया है । बुधवार को आयोजित एक प्रेस कन्फ्रेन्स में इसकी जानकारी दी गयी है । रेडियो मिथिला के प्रबन्ध निर्देशक गोपाल झा ने प्रेस कन्फ्रेन्स में कहा कि पर्यटकीय क्षेत्र जनकपुर के लिए रिक्सा एक पहचान है । इससे यहाँ की मौलिकता झलकती है । इस मौलिकता को बचाने के लिए रिक्सा दौड प्रतियोगिता आवश्यक है । उन्होने इस प्रतियोगिता को सफल करने के लिए सभी से आग्रह भी किया है ।
इस प्रतियोगिता में करीब सवाँ लाख की लागत है । प्रबन्धक झा ने बताया कि इस आयोजन का प्रमुख उद्देश्य है कि रिक्सा पेशा को किस प्रकार से सम्मानित और व्यवस्थित किया जाए तथा रिक्सा पेशा गलत नही है यह जनमानस मे  जानकारी दी जायेगी । इसके साथ ही रिक्सा चालने वालों को भी सम्मान भी किया जाएगा।
गत वर्ष भी वार्षिकोत्सव के अवसर रिक्सा प्रतियोगिता किया गया था जिनमे ७२ रिक्सा चालक सहभागी थे । प्रबन्धक झा के अनुसार सहभागी सभी रिक्सा चालक को एक सौ रुपैया नगद, चाय, नास्ता दिया जाऐगा । रिक्सा प्रतियोगिता में प्रथम होने वाला को एक रिक्सा उपहार में दिया जाऐगा । उसी प्रकार द्वितीय करने वाला को तीन हजार रुपैया, तृतीय को दो हजार रुपैया पुरस्कार स्वरुप प्रदान किया जाऐगा ।
रिक्सा प्रतियोगिता से पहले रिक्सा चालक को एक घण्टा का ट्राफिक तालिम भी दिया जाऐगा । ट्राफिक इन्स्पेक्टर द्वारा किस प्रकार से ट्राफिक नियम को पालन किया जा सकता है । पर्यटक के साथ कैसा व्यवहार किया जाए, मर्यादा में कैसा रहा जाय इस सम्बन्ध में तालिम दिया जाऐगा ।
प्रबन्धक झा के अनुसार इस तालिम में चौधरी ग्रुप रियो, नेपाल टूरिज्म बोड, जलान वस्त्रालय सहित सहयोग कर रहे  है ।
प्रतियोगिता चैत्र १५ गते शनिवार के दिन  जनकपुर चुरोट कारखाना के कम्पाउण्ड में किया जाऐगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *