Fri. Sep 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विश्व रक्तदाता दिवस 2026 के अवसर पर बीरगंज में रक्तदान शिविर का आयोजन

 

बिरगंज, 14 जून 2026: भारतीय महावाणिज्य दूतावास, बीरगंज ने नेपाल-भारत मैत्री संघ (NIFA), परसा; नेपाल इनोवेटिव सोसाइटी, बीरगंज; नेपाल रेड क्रॉस सोसाइटी, बीरगंज; और नेपाल यंग एंटरप्रेन्योर्स फोरम, बीरगंज के सहयोग से विश्व रक्तदाता दिवस 2026 के अवसर पर आज महावाणिज्य दूतावास परिसर में एक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया।

इस शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्वेच्छा से रक्तदान कर इस नेक कार्य में अपना योगदान दिया। स्थानीय नागरिकों, युवाओं और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी ने आयोजन को सार्थक बनाया।

यह भी पढें   ‘हे भगवान, मेरा सिंदूर न मिटे’ रोती-बिलखती गर्भवती इदिरा की पुकार

इस अवसर पर महावाणिज्य दूत श्री देवी सहाय मीना ने उपस्थित सभी रक्तदाताओं से भेंट की। उन्होंने सभी का उत्साहवर्धन करते हुए मानवता की सेवा के इस पुनीत कार्य के लिए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। श्री मीना ने कहा, _”रक्तदान न केवल किसी ज़रूरतमंद को नई ज़िंदगी देता है, बल्कि समाज के प्रति समर्पित सभी रक्तदाताओं का यह निःस्वार्थ योगदान मानव सेवा का सर्वोत्तम उदाहरण है।”_

यह पहल भारतीय महावाणिज्य दूतावास की सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर समाज सेवा के प्रति दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

यह भी पढें   बाढ़ के १२वें दिन इन परियोजनाओं पर बचाव कार्य जारी

भारतीय महावाणिज्य दूतावास, बीरगंज सभी रक्तदाताओं, सहयोगी संस्थाओं और स्वयंसेवकों का हार्दिक आभार व्यक्त करता है। दूतावास भविष्य में भी विभिन्न संगठनों के साथ मिलकर मानवता और समाज कल्याण के लिए कार्य करने हेतु संकल्पित है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com