सेफ संतोष साह गिरफ्तार
काठमांडू, जेठ ३० – सेफ संतोष साह को गिरफ्तार कर लिया गया है । उपत्यका अपराध अनुसन्धान कार्यालय टेकु की टीम ने उन्हें जनकपुर से गिरफ्तार किया है । बीति रात ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है । साह पर आरोप लगाया गया है कि गैरीधारा स्थित एक रेष्टोरेंट खरीदते समय उन्होंने चेक अनादरण और धोखाधड़ी की है । उनके साथ उसी आरोप में नारायण साह को भी गिरफ्तार किया गया है ।
जिला अदालत काठमांडू के अनुमति के बाद ही साह को गिरफ्तार किया गया है । ये जानकारी अनुसंधान कार्यालय के प्रमुख एसएसपी संतोष खड्का ने दी है ।

