पार्टी की नीति योजना और कार्यक्रम तय करने के लिए नीति महाधिवेशन आवश्यक है –गगन थापा और विश्वप्रकाश शर्मा
काठमांडू, १७ पुस–
सभापति शेरबहादुर देउवा की हठ के कारण से राज्यसत्ता के सभी पदों से कांग्रेस आज अलग हो गई है । इस बात से कंग्रेस में बहुत ही ज्यादा असंतुष्टि है और बार बार महामन्त्रीद्वय गगन थापा और विश्वप्रकाश शर्मा नीति महाधिवेशन की बात कर रहे थे लेकिन अब उनकी मांग है कि पुस २२ गते से होने वाले पार्टी के केन्द्रीय कार्यसमिति की बैठक में ही नीति महाधिवेशन की भी तारीख और स्थान को तय कर लिया जाए ।
राष्ट्रीय मेलमिलाप दिवस के अवसर पर शनिवार थापा और शर्मा ने संयुक्त विज्ञप्ति निकालते हुए पार्टी की नीति योजना और कार्यक्रम तय करने के लिए नीति महाधिवेशन आवश्यक है । लेकिन सभापति देउवा नीति महाधिवेशन बुलाने की मनस्थिति में नहीं दिख रहे हैं । देउवा को डर है कि उनके कार्यकर्ता नाराज हैं और कुछ भी निर्णय ले सकते हैं ।
महामन्त्री थापा और शर्मा की धारणा है कि – वर्तमान नेतृत्व से पार्टी नहीं चल सकती है । इस लिए देउवा को स्वेच्छा से सक्रिय राजनीति से बाट अलग हो जाना चाहिए ।
थापा और शर्मा दोनों ही बहुत आक्रोश में हैं कि सबसे बड़ी पार्टी होने के बाद भी वह विपक्ष में बैठेगी । उनका मानना है कि ये हमारा दायित्व भी है कि हम कहाँ चुके इसकी समीक्षा हो । जो गलतियां हुई है उसे स्वीकार करें ।

