Sat. May 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आज पोखरा अन्तर्राष्ट्रीय विमानस्थल का उद्घाटन

 

काठमांडू, १७ पुस–

 

 

सरकार ने अंग्रेजी नये वर्ष सन् २०२३ प्रारम्भ के अवसर को देखते हुए आज से ही पोखरा अन्तर्राष्ट्रीय विमानस्थल को सञ्चालन में लाया जाएगा । प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड आज सुबह ११ बजे विमानस्थल का उदघाटन करने के लिए पोखरा अन्तर्राष्ट्रीय विमानस्थल के पहुँचेगे । फरवरी २३ से दैनिक १८ घन्टा का उडान होगा ।
अन्तर्राष्ट्रिय विमानस्थल उदघाटन की खुशिहाली में पोखरा महानगरपालिका ने आज सार्वजनिक छुट्टी भी दी है ।
सुबह पहली उडान से विमानस्थल में अवतरण करने वाले जहाज के चालक दल तथा यात्रियों को फूलमाला से स्वागत किया जाएगा । अमरसिंह चाौक से विमानस्थल तक विभिन्न जातजाति की साँस्कृतिक झाँकी के साथ ही रैली निकालने की तैयारी है । विमानस्थल की परिकल्पना करके जगह अधिग्रहण करने वाले तत्कालीन अञ्चलाधीश शंकरराज पाठक को भी अभिनन्दन करने का कार्यक्रम है ।
चीन के सीएएमसी इन्जिनियरिङ कम्पनी ने ११ अगष्ट २०१७से विमानस्थल निर्माण शुरु की थी । नए सरकार के आगमन के साथ ही आज उद्घाटन भी हो जाएगा । इसके लिए चीनी दूतावास ने बधाई संदेश भेजी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *