राष्ट्रीय टोपी दिवस भब्य रुप से मनाया गया और सरकार को राष्ट्रीय पोशाक दिवस मनाने की घोषणा करने की माँग
नेपालगन्ज/(बाँके) पवन जायसवाल । बाँके जिला में भारत का नयाँ वर्ष के अवसर पर राष्ट्रीय टोपी दिवस भव्य रुप से मनाया गया है । नेपाल सरकार ने भी जनवरी १ तारीख को राष्ट्रीय पोशाक दिवस के रुप में घोषणा करने के लिये नागरिककी ओर से सामुहिक अपील किया गया है ।
“हाम्रौ गौरब हाम्रो सान, नेपाली टोपी हाम्रो पहिचान” नारा की साथ पौष १७ गते जनवरी १ तारीख को नेपालगन्ज उप–महानगरपालिका के बिपी चौक में सम्पन्न कार्यक्रम में सहभागियों ने ऐसी अपील की है ।
नेपालीपन को संरक्षण करना, प्रर्वद्धन और विस्तार करते हुये नेपाल सरकार ने भी नेपाली पोशाक दिवस की घोषणा करें इस उद्धेश्य से विगत के बषों से बास ने टोपी दिवस मनाते आ रहा है ।
बास नेपाल बाँके शाखा के आयोजन में आयोजित वह कार्यक्रम में बोलते हुये बास के सल्लाहकार तथा शिक्षाबिद् किरण आचार्य ने नेपालियों की टोपी की पहिचान को टिकाने के लिये बास ने आयोजन किया यह अभियान की प्रशंसा की थी, उन्हों ने कही सरकार ने कर नही सकी वह काम गैरसरकारी संस्थाओं ने निरन्तर करना प्रशसनिय रही है बतायी ।
इसी तरहवह कार्यक्रम में बोलते हुये नेपालगन्ज उप(महानगरपालिका के निर्वतमान कार्यपालिका सदस्य इन्दिरा शाही ने नेपाली टोपी दिवस में बास ने हरेक कार्यक्रम करते आ रही है व्यक्त की । वरिष्ट कलाकार सुन्दर गुरुङ्ग ने कहा नेपाली पोशाक की संरक्षण करना हरेक नेपालियों की कर्तब्य रही है सभी लोगों को नेपाली पोशाक की माया करने के लिये अपील किया । कार्यक्रम में बास के केन्द्रीय उपाध्यक्ष शिव कुमार वर्मा, लुम्बिनी प्रदेश संयोजक खेम बिष्ट लगायत लागों ने अपनी अपनी बिचार रखा था ।
वह कार्यक्रम की सञ्चालन बास के कार्यक्रम अधिकृत रबिन्द्र बोहरा ने किया था, कार्यक्रम में बास के निर्वतमान अध्यक्ष रमेश सिटौला ने स्वागत तथा उद्देश्य के उपर प्रकाश डाला था, कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन सहित समापन बास बाँके शाखा के अध्यक्ष शोभा थापा मगर ने की थी । वह कार्यक्रम में विभिन्न सरकारी, गैरसरकारी, ब्यवसायी, बिद्यार्थी लगायत लोगों की स्वस्फूर्त सहभागिता रही थी ।
इसी तरह बास नेपाल ने नेपालगन्ज लगायत देश के विभिन्न जिला में भी राष्ट्रीय टोपी दिवस मनाया है । बास नेपाल डोटी शाखा ने राष्ट्रीय टोपी दिवस के अवसर पर अपनी मौलिक पोशाक को संरक्षण और प्रयोग में निरन्तरता देने के लिये दबाब सृजना हो कहकर इस उदेश्य से डोटी के शिलगढी में भी नेपाली टोपी दिवस मनाया है ।
वह कार्यक्रम में शाखा ने डोटी के प्रमुख जिला अधिकारी कल्पना श्रेष्ठ, दिपायल सिलगढी नगरपालिका के नगर प्रमुख बाजी सिंह खड्का, जिला समन्वय समिति डोटी के प्रमुख लक्ष्मण सिंह को टोपी हस्तान्तरण किया गया था । उसी समय पर नेपाली पोशाक की संरक्षण और नियमित नेपाली पोशाक की प्रयोग अपना भी करें और पोशाक लगाने की प्रतिबद्धता किया गया बास के सुदुरपश्चिम प्रदेश सह संयोजक गणेश बहादुर मौनी ने जानकारी कराया । वह कार्यक्रम में ५० से अधिक लोगों की सहभागिता रही थी ।
ऐसे ही बास नेपाल सुर्खेत शाखा और यम बिसी प्रतिस्ठान सुर्खेत के संयुक्त आयोजन में सुर्खेत के बीरेन्द्रनगर स्थित बीरेन्द्र चौक में नेपाली टोपी दिवस मनाया गया है । बास डडेल्धुरा शाखा के आयोजन में अमरगढी नगरपालिका के अमर सिंह चौक में भी टोपी दिवस मनाया गया है । बैतडी शाखा ने बैतडी के दशरथचन्द नगरपालिका में, बास बित्थडचिर उपशाखा बझांगल ने बित्थडचिर गाँवपालिका परिसर में, बास कन्चनपुर शाखा ने शाखा के अध्यक्ष पुष्कर राज पन्त के अध्यक्षता में कन्चनपुर के महेन्द्रनगर के बसपार्क आगे रहा पिपल चौतारा में, बास कालीकोट शाखा ने कालीकोट के मान्म में टोपी दिवस मनाया है । देश के अन्य शाखाओं ने भी अपने अपने जिला में नेपाली टोपी दिवस मनाया है ।






