मधेस प्रदेशसभा का पहला अधिवेशन आज
काठमांडू, पुस १८–
मधेस प्रदेशसभा का पहला अधिवेशन आज किया जा रहा है । नवनिर्वाचित प्रदेशसभा सदस्यों का शपथग्रहण के बाद यह प्रदेशसभा की पहली बैठक होगी ।
नेपाल के संविधान की धारा १८३ के उपधारा (१) अनुसार सोमवार की दोपहर १बजे से प्रदेश प्रमुख हरिशंकर मिश्र ने अधिवेशन का आह्वान किया है । आज की इस पहली बैठक में प्रदेश प्रमुख अधिवेशन आह्वान किए गए पत्र को प्रदेशसभा सदस्यों को पढ़कर सुनाने का पहला कार्यसूची है ।
इसी तरह प्रत्येक दल से संसदीय दल के नेता या प्रतिनिधियों द्वारा शुभकामना मन्तव्य रखना भी कार्यसूचि में हैं । आज के ही बैठक से सभामुख और उपसभामुख के चयन के लिए मनोनयन दर्ता करने की तारीख तय करना भी कार्यसूची में है ।
मधेस प्रदेश में सभामुख और उपसभामुख चयन के लिए पुस ३० गते मनोनयन दर्ता करने और माघ २ गते उम्मीदवारी के प्रस्ताव को प्रदेशसभा में निर्णयार्थ पेश किया जाएगा ।
वैसे सभामुख और उपसभामुख चयन करने का कानूनी प्रावधान यह है कि प्रदेशसभा सदस्यों द्वारा शपथ ग्रहण करने के १५ दिनों के भीतर हो जाना चाहिए ।

