मनरा सिस्वा न. पा. से 6 प्रदेश सांसद (बिधायक) बने हैं, सहसराम तथा सरपल्लो गांव से 3/3 बिधायक

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । महोतरी जिला के मनरा सिस्वा नगरपालिका इन दिनों नेपाल मेंचर्चा का बिषय बना हुआ है। इस नगरपालिका से प्रत्यक्ष तथा समानुपातिक से कुल 6 प्रदेश सांसद (बिधायक) बने हैं। मनरा सिस्वा बार्ड 8 सहसराम निवासीनिवासी रानी कुमारी तिवारी लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी से महोतरी 3दो से प्रदेश सांसद (बिधायक) बनी है। इसी तरह जनमत पार्टी से चंदन सिंह तथा नेपाली कांग्रेस से अंजना पंडित समानुपातिक प्रदेश सांसद (बिधायक) इसी गांव की हैं।
इसी तरह बार्ड 6 सरपल्लो गांव निवासी सरोज कुमार सिंह जसपा से दुसरी बार प्रदेश सांसद (बिधायक) वने है। समानुपातिक से लोसपा से बिधायक वनी है। वही अनिता साह जनमत से बिधायक बनीहै। मनरा सिस्वा नगरपालिका के मेयर मोहन पांडेय ने प्रसन्नता जाहिर की हैं और कहा है की पूरे नेपाल में मनरा सिस्वा नगरपालिका ऐसा नगरपालिका है जिसे बिधायक बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।

