गांवपालिका के अध्यक्ष लागू औषध कारोबारी ! ३ साल कैद में रखने लिए फैसला

बागलुङ ३ जनवरी । बागलुङ जिला निसीखोला गांवपालिका के अध्यक्ष सूर्यबहादुर घर्ती को जिला अदालत बागलुङ ने लागू औषध कारोबारी प्रमाणित किया है । यही आरोप के साथ घर्ती को ३ साल ६ महीने जेल में रखने के लिए आदेश भी दिया है । जिला न्यायाधीश डा. दिवाकर भट्ट ने यह फैसला किया है । अदालत के सूचना अधिकारी सूर्य प्रसाद भण्डारी के अनुसार न्यायाधीश भट्ट ने घर्ती से ५० हजार रुपये जुरमाना भरन के लिए भी आदेश दिया है ।
घर्ती वि.सं. २०७४ साल में सम्पन्न स्थानीय चुनाव में निसी खोला गांवपालिका वार्ड नं. ६ के वडाध्यक्ष निर्वाचित हुए थे । वि.सं. २०७७ आषाढ १२ गते उनको ८० केजी गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया था, जो उनके घर में ही था । बताया गया है कि गांजा चरेस संबंधी कसुर २०७९ अनुसार घर्ती दोषी माने गए हैं ।

