Wed. May 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रधानमन्त्री प्रचण्ड निर्देशनात्मक सम्बोधन करेंगे आज

 

काठमांडू, १९ पुस –

प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचण्ड’ने सरकार द्वारा किए गए काम कारवाही को प्रभावकारी बनाने के लिए आज निर्देशनात्मक सम्बोधन करने वाले हैं । प्रधानमन्त्री के प्रेस संयोजक सूर्यकिरण शर्मा ने जानकारी दी है कि प्रधानमन्त्री दाहाल सोमवार सचिवों के कार्यविवरण को सुना और मङ्गलबार आवश्यक निर्देशनात्मक सम्बोधन करने की तैयारी में हैं ।

पुस १० गते को प्रधानमन्त्री पद पर नियुक्त हुए प्रचण्ड ने सुशासन और नागरिक को सरल और सहज रुप में सेवा प्रदान करने की धोषण की थी । पुस ११ में उन्होंने नागरिक को सेवा प्रदान करने वाले निकाय में हो रहे बेथिति को अंत करने की घोषणा भी की थी ।
विशेष करके राहदानी वितरण, सवारी चालक अनुमति पत्र के साथ ही सेवाग्राही के बढ़े भीड़भाड़ होने वाले कार्यालय के काम को सरल और सहज बनाने के लिए प्रधानमन्त्री की योजना अनुसार पहले चरण में सोमवार प्रधानमन्त्री ने सचिवों के साथ चर्चा की है । कुछ सचिव और विभाग के प्रमुख अभी भी अपने अपने विभाग की कार्य विवरण नहीं दे पाए हैं ।
सिंहदरबार स्थित प्रधानमन्त्री तथा मन्त्रिपरिषद् के कार्यालय में हुए चर्चा मे सचिवों ने अपने अपने मन्त्रालय की वस्तु स्थिति के बारे में प्रधानमन्त्री को ‘रिपोर्टिङ’ की । उन्होंने ने मन्त्रालय की नीति तथा कार्यक्रम, वार्षिक बजट और कार्य सम्पादन में हुए कमी तथा कमजोरी के बारे में भी जानकारी दी थी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *