नये राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति का निर्वाचन फागुन में – दिनेशकुमार थपलिया
काठमांडू, १९ पुस –
निर्वाचन आयोग के प्रमुख निर्वाचन आयुक्त दिनेशकुमार थपलिया ने अब होने वाले नये राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति का निर्वाचन फागुन में करने की तैयारी की जा रही है । राष्ट्रपति विद्यादेवी भण्डारी और उपराष्ट्रपति नन्दबहादुर पुन का कार्यकाल फागुन में खत्म हो रहा है उसके साथ फागुन में ही दोनों पद को निर्वाचन का काम पूरा किया जाएगा ।
हमारे पास अभी राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के निर्वाचन करने के लिए पर्याप्त समय है । हम फागुन में ही निर्वाचन पूरा कर सकते हैं । उसके लिए कोई समस्या नहीं है । उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों की बीच सहमति होने पर राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति का निर्वाचन फागुन में ही कर सकते हैं ।


