प्रधानमंत्री द्वारा इन्धन के मूल्य में कटौती करने का निर्देशन
काठमांडू, २२ पुस–
प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल ने पेट्रोलियम पदार्थ के मूल्य घटाने का निर्देशन दिया है ।
अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में पेट्रोलियम पदार्थ के मूल्य घटने के कारण उसी अनुरुप मूल्य समायोजन करके मूल्य घटाने का प्रधानमन्त्री प्रचण्ड ने उद्योग, वाणिज्य तथा आपूर्ति मन्त्रालय के सचिव को निर्देशन दिया है । ये जानकारी प्रधानमन्त्री के प्रेस संयोजक सूर्यकिरण शर्मा ने दी है ।
प्रधानमन्त्री प्रचण्ड ने आम जनता का राहत की अनुभूति हो इसके लिए पेट्रोल, डिजेल और हवाई इन्धन के मूल्य में कटौती करने का निर्देशन दिया है ।

