Tue. Sep 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

किस नियम के आधार पर होगी प्रतिनिधिसभा की पहली बैठक

 

काठमांडू, २२ पुस –

प्रतिनिधिसभा की पहली बैठक पुस २५ गते होने वाली है । लेकिन पहली बैठक किस नियम के आधार पर चलेगी इस विषय में अभी तक निर्णय नहीं हुआ है । संसद् चलाने केलिए सभा से नियम पारित करना पड़ता है । कार्यसञ्चालन करने के लिए कार्यविधि बनाकर जाया जाए या प्रतिनिधिसभा नियमावली २०७५ के अनुसार ही जाए इस विषय में सदन में पारित करने के बाद ही बैठक की कार्यवाही शुरु होती है । प्रतिनिधि सभा के ज्येष्ठ सदस्य पशुपति शमशेर जबरा ने बैठक किस नियम से चलेगी इस विषय में सहमति करने के लिए शुक्रवार सर्वदलीय बैठक बुलाई है । दोपहर १ बजे नया बानेश्वर स्थित संसद भवन परिसर में यह चर्चा की जाएगी । साथ ही बैठक सञ्चालन करने के विषय में भी चर्चे होंगे । सूत्रों के अनुसार पहली बैठक में प्रतिनिधिसभा के नियमावली संशोधन करने के बारे में भी चर्चा होगी ।

यह भी पढें   रसुवा बाढ़ त्रासदी: 7 बैंकों के 27 कर्मचारी अब भी लापता, 9 शाखाओं को भारी नुकसान

पहली बैठक संचालन करने से पहले ही किस नियम से बैठक संचालन होगी इस पर चर्चा होगी । साथ ही इस बात की भी कि क्या पुराने नियमावली संशोधन नहीं होने तक प्रतिनिधिसभा नियमावली २०७५को ही निरन्तरता दी जाए या फिर संशोधन नहीं होने तक कार्यसञ्चालन कार्यविधि बनाकर जाए इस विषय में सर्वदलीय बैठक में प्रस्ताव किया जाएगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com