Fri. May 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पानी की जगह छात्रा को शिक्षिका ने पिलायी स्प्रिंट, छात्रा को इलाज के दौरान हुयी मौत

 


जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । पानी की जगह शिक्षिका द्वारा स्प्रिंट पीला देने से छात्रा की मौत हो गयी है। घटना सिरहा जिला के सागरमाथा कान्वेंट (स्कूल) की है। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को सिरहा में भलुआही बार्ड ११निवासी धर्मेन्द्र कुमार महरा की बेटी सर्जना महरा की आठवीं कक्षा की छात्रा थी। पढाई के समय अचानक पेट दर्द होने पर टेवलेट के साथ पानी की जगह अम्बिका लम्साल नेस्पिरिट पीला दी। उसके बाद उसका हालत बिगड़ने लगा। सिरहा के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया था। लेकिन वे बच न सकी। रविवार को उनकी मौत हो गयी। मौत की खबर के बाद सागरमाथा स्कूल के छात्रो द्वारा पूर्व पश्चिम राजमार्ग को जाम कर टायर जलाकर बिरोध प्रदर्शन कर रहे है। प्रदर्शनकारी शिक्षिका पर कारवाई की मांग कर रहे है। मृतका का इलाज कर रहे डा. श्याम साह का कहना है कि स्प्रिंट के कारण उसके शरीर में रिएक्शन हो गया था जिसके चलते उनके पेपड़ा तथा गुर्दा को क्षति कर दिया था। इसके बारे में शिक्षिका का कहना है कि स्प्रिंट का बोतल था लेकिन वह खाली था। साफ करके पानी रखा था। लाश को पोस्टमार्टम के लिए सिरहा अस्पताल भेजा गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *