Sun. May 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

दरभंगा ने हरिने को 6विकेट से हराकर शील्ड पर किया कब्जा

 


जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । 8दिसंबर को आयोजित एम. पी. एल. 6पर दरभंगा ने हरिने को हरा कर शील्ड पर कब्जा जमा लिया । भारत – नेपाल सीमा के पास राम निरंजन साह कॉलेज के मैदान में फाइनल मैच में दरभंगा मेंटॉस हरिने ने जीता और बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। हरिने ने19. 4ओवर में135रन बनाकर ऑल आउट हो गये। अंकुश 57,सरोज यादव 24 रणधीर दूवे 17रन बनाये।
दरभंगा ने 15.2ओवर में4विकेट के नुकसान पर136रन बनाये। आलोक 49रन वना कर नॉट आउट रहे।
मैन ऑफ द मैच का खिताब आलोक को मिला। मैन ऑफ द सीरीज त्रिपुरारी(दरभंगा को), बेस्ट बैट्समैन त्रिपुरारी (दरभंगा), बेस्ट बॉलर सुभाष चंद्रा 8विकेट (दरभंगा) को मिला। विजेता को शील्ड तथा नगद राशि दरभंगा के कप्तान रजत दूवे को प्रदान किया गया। वहीं उप बिजेता हरिने के कप्तान सरोज आनंद कोनगद तथा उप बिजेता कप प्रदान किया गया।
फाइनल मैच में खजौली के बिधायक अरुण शंकर प्रसाद, सीतामढ़ी के एम. एल. सी. रेखा गुप्ता, पूर्व बिधायक रामाशीष यादब, पूर्व एम. एल. सी. सुमन कुमार महासेठ, मटिहानी के मेयर हरि प्रसाद मंडल,एम.पी. एल. आयोजक समिति के अध्यक्ष सह मधवापुर के मुखिया राजेश प्रसाद साह मधवापुर के सरपंच बलराम मिश्र, सचिव राजेश प्रसाद साह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। रोमांचक मैच में एंपायरअमित कुमार मिश्र, ब्रजेश मिश्र थे। वहीं कॉमेटेटर प्रभु मिश्रा, राज किशोर साह, राकेश कुमार नायक नागेश्वर कुमार ने अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई। नरेश पासवान स्कॉरर थे। हाड़ कंपाने बाली इस ठंढ में नेपाल तथा भारत के 20हजार से अधिक दर्शकों ने मैच का आनंद लिया।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *