आज प्रतिनिधि सभा की पहली बैठक
काठमांडू, २५ पुस –
मंसिर ४ को हुए निर्वाचन के बाद प्रतिनिधि सभा की पहली बैठक आज होने वाली है । प्रतिनिधि सभा के जयेष्ठ सदस्य पशुपति शमशेर राणा की अध्यक्षता में बैठक में संसद अधिवेशन आह्वान सम्बन्धी राष्ट्रपति कार्यालय से प्राप्त पत्र पढ़कर सुनाई जाएगी ।
इसके बाद राष्ट्रपति कार्यालय से प्रधानमन्त्री की नियुक्ति और मन्त्रिरिषद गठन के बारे में संसद को जानकारी करके पत्र पढ़कर सुनाने की सम्भावित कार्यसूची है । बैठक में सभी दल के प्रतिनिधि भी सम्बोधन भी करेंगे ।
अधिवेशन के पहली बैठक में शीर्ष नेताओं द्वारा शुभकामना देने की विगत से ही प्रचलन है । उस के अनुसार सोमवार प्रधानमन्त्री एवम् माओवादी केन्द्र के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड, कांग्रेस सभापति शेरबहादुर देउवा, नेकपा एमाले अध्यक्ष केपी शर्मा ओली, एकीकृत समाजवादी के अध्यक्ष माधवकुमार नेपाल, रास्वपा के सभापति रवि लामिछाने, राप्रपा अध्यक्ष राजेन्द्र लिङ्देन, जसपा संसदीय दल के नेता राम सहायप्रसाद यादव, जनमत पार्टी के अध्यक्ष सीके राउत, नाउपा के अध्यक्ष रञ्जिता श्रेष्ठ साथ ही शुभकामना सहित अपनी अपनी धारणा रखनेवाले हैं ।
मंसिर ४ के निर्वाचन से चुने गए प्रतिनिधि सभा सदस्यों ने पुस ७ गते ज्येष्ठ सदस्य राणा से पद तथा गोपनीयता की शपथ ग्रहण की थी । सभामुख निर्वाचित नहीं होने तक ज्येष्ठ सदस्य राणा ही बैठक को चलाएगे । मंगलबार को संसद की बैठक में प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड विश्वास मत लेंगे ।


