Mon. May 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रदेश सभामुखः माओवादी को ४,एमाले को २ और राप्रपा को १

 

काठमांडू, २५ पुस –

सत्ता साझेदार दलों के बीच मुख्यमन्त्री के साथ ही प्रदेश के सभामुख उपसभामुख का भी भागबण्डा हो गया है । रविवार की शाम को हुई सत्ता साझेदार दल के शीर्ष नेताओं की बैठक में मुख्यमन्त्री के साथ ही सभामुख तथा उपसभामुख पद भी तय कर दी गई है ।
इसमें माओवादी को चारों प्रदेश के सभामुख का पद मिला है । एमाले को २ प्रदेश में और राप्रपा को १ प्रदेश सभामुख का पद मिला है । बालुवाटार स्रोत के अनुसार मधेश और कर्णाली प्रदेश में एमाले, और प्रदेश १, गण्डकी, लुम्बिनी और सुदूरपश्चिम माओवादी केन्द्र को मिला है ।
इसी तरह बागमती प्रदेश के सभामुख राप्रपा को, प्रदेश १ और गण्डकी के उपसभामुख एमाले को मिला है । माओवादी केन्द्र को बागमती और कर्णाली में उपसभामुख, तथा लुम्बिनी के उपसभामुख राप्रपा को मिला है ।
मधेश प्रदेश के उपसभामुख जनमत पार्टी और सुदूरपश्चिम प्रदेश के उपसभामुख नागरिक उन्मुक्ति पार्टी को मिलने की सहमति हुई है । सत्ता साझेदार दलों के बीच मुख्यमन्त्री के साथ ही सभामुख उपसभामुख की भी सहमति हुई है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *