पुस में आठ बैंक मर्ज होकर एकीकृत कारोबार करेंगे
काठमांडू, २५ –पुस
पुस महिना में ६ वाणिज्य बैंक एक–आपस में मर्ज होने की प्रक्रिया (मर्जर)में लगी हुई है । मर्ज की प्रक्रिया में ६ वाणिज्य बैंक तीन बैंक होकर इसी महीने में एकीकृत कारोबार करेंगे ।
पुस में ही कुमारी और एनसिसी एकीकृत कारोबार शुरु कर चुकी है । इसी तहर ग्लोबल आइएमई और बैंक ऑफ काठमाण्डू (बिओके), प्रभु और सेन्चुरी तथा नेपाल इन्भेष्टमेन्ट और मेगा बैंक एकीकृत कारोबार पुस महीना के भीतर ही होने वाला है । ६ वाणिज्य बैंक ने वार्षिक साधारणसभा से मर्जर सम्बन्धी प्रस्ताव पारित करने के साथ ही राष्ट्र बैंक से समेत अन्तिम स्वीकृति प्राप्त कर चुकी है । पुस मसान्त के भीतर मर्जर में नहीं जाने वाले राष्ट्र बैंक को देने वाले सुविधा से वञ्चित होने के बाद बैंको ने जल्दबाजी में एकीकृत कारोबार करने लगे हैं ।
ग्लोबल और बिओके
पुस १४ में राष्ट्र बैंक से स्वीकृति पाने के साथ ही ग्लोबल आइएमई और बिओके २५ पुस से एकीकृत कारोबार कर लिया है । ग्लोबल और बिओके एक होकर ग्लोबल आइएमई बैंक के ही नाम में एकीकृत कारोबार होगा । मंसिर २३ गते एक ही दिन में सम्पन्न वार्षिक साधारण सभा ने मर्जर प्रस्ताव पारित किया है । इन दोनों बैंक के १ः१ के सेयर रेसियो में मर्ज होने वाला है । मर्जर के बाद कुल चुक्ता पूंजी ३४ अरब ४१ करोड़ होगा ।
मर्जर के बाद कुल तीन सौ ८५ शाखा, तीन सौ ६७ एटिएम, दो सौ ७५ शाखा रहित बैंकिङ, ६१ विस्तारित शाखा, तीन विदेश स्थित सम्पर्क कार्यालय होंगे ।
एनआइबिएल और मेगा
नेपाल इन्भेष्टमेन्ट और मेगा बैंक ने भी राष्ट्र बैंक से अन्तिम स्वीकृति प्राप्त करने के साथ ही पुस २७ गते से एकीकृत कारोबार करने की तैयारी कर ली है । इसी तरह नेपाल इन्भेष्टमेन्ट और मेगा १००ः९० कित्ता अर्थात् मेगा के १०० कित्ता बराबर इन्भेष्टमेन्ट के ९० कित्ता सेयर होगा । बैंक के सिइओ ज्योतिप्रकाश पाण्डे और अध्यक्ष में पृथ्वीबहादुर पाँडे ही होंगे । कुल चुक्ता पुँजी ३२ अरब ८१ करोड़ होगा ।
प्रभु और सेन्चुरी
गत पुस १८ गते प्रभु और सेन्चुरी बैंक ने भी मर्जर के लिए राष्ट्र बैंक से अन्तिम स्वीकृति प्राप्त क लिया है । राष्ट्र बैंक की स्वीकृति के बाद ही दोनों बैंक एकीकृत कारोबार २९ गत पुस यानी शुक्रवार से करेंगे । दोनों बैंक के मजै होने पर कुल चुक्ता पूँजी २२ अरब २५ करोड़ होगा ।
कुमारी अैर एनसिसी
कुमारी और एनसिसी बैंक ने १७ पुस से एकीकृत कारोबार शुरु कर दिया है । कुमारी में एनसिसी बैंक मर्ज होने के साथ ही कारोबार कुमारी बैंक के ही नाम से शुरु हो गया है । मर्जर के बाद बैंक के चुक्ता पुँजी २६ अरब २३ करोड रुपया पहुँच गया है । अब इसमें तीन सौ ६ शाखा सञ्जाल, ४७ एक्सटेन्सन काउन्टर, ६२ शाखा बैंकिङ और तीन सौ ४५ एटिएम पहुँच गया है ।


