Sat. Aug 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

वेल्स के कप्तान ग्यारेथ बेल ने की संन्यास की घोषणा

 

काठमांडू, २६ पुस –

 

 

वेल्स के कप्तान ग्यारेथ बेल ने फुटबॉल से संन्यास लेने की घोषणा की है । अभी उनकी उम्र ३३ वर्ष है और अभी के समय के महान फुटबॉल खिलाडि़यों में वो शामिल है । लेकिन फिर भी उन्होंने इंटरनेशनल और क्लब फुटबॉल से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है । उन्होंने इस बात की जानकारी इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट करके दी है ।
उन्होंने भावुक होते हुए लिखा है कि – मेरे लिए ये फैसला लेना बहुत मुश्किल था, बहुत सोच विचार के बाद मैं तुरंत प्रभाव से क्लब फुटबॉल और इंटरनेशनल फुटबॉल से अपने संन्यास का ऐलान करता हूँ । इस पोस्ट में बेल ने अपने परिवार और दोस्तों सहित करियर में अहम भूमिका निभाने वाले सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया ।
बेल ने अपने करियर में पांच बार चैंपियंस लीग और तीन बार रियल मैड्रिड के साथ स्पेनिश लीग का खिताब जीता है । बेल का नाम वेल्स के महान फुटबॉल खिलाडि़यों में आता है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com