प्रचण्ड ने मांगी देउवा से विश्वास मत
काठमांडू, २६ पुस–
प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड ने विश्वास मत की मांग की है कांग्रेस सभापति शेरबहादुर देउवा से और देउवा ने हाँ भी कहा है । इसी के लिए उन्होंने आज पदाधिकारियों की बैठक बुलाई है । सोमवार की शाम को प्रधानमन्त्री प्रचण्ड विश्वास मत मांगने के लिए देउवा निवास धुम्बाराही पहुँचे थे ।
पुस १० में गठबन्धन तोड़ने के बाद ये पहली मुलाकात थी देउवा और प्रचण्ड की । प्रचण्ड ने देउवा से मुलाकात कर विश्वास मत देने को कहा है । देउवा के सचिवालय के अनुसार प्रधानमन्त्री प्रचण्ड और देउवा के बीच हुई बातचीत सकारात्मक रही है ।
सूत्रों के अनुसार देउवा ने कहा है कि प्रधानमंत्री को विश्वास मत दें, सभी मिलकर साथ बढ़े । लेकिन साथ ही देउवा ने यह भी कहा कि उसके लिए साथियों से सलाह भी करनी होगी और आन्तरिक सलाह विचार के लिए ही आज पदाधिकारियों की बैठक बुलाई है । बैठक के बाद ही वो कुछ निर्णय लेंगे ।

