प्रधानमन्त्री ‘प्रचण्ड’ लेंगे आज विश्वास का मत
काठमांडू, २६ पुस

प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचण्ड’ आज संघीय संसद में विश्वास का मत लेंगे । आज होने वाली प्रतिनिधि सभा की बैठक में प्रचण्ड विश्वास मत लेंगे ।
नेपाल के संविधान की धारा ७६ (२) के अनुसार नियुक्त प्रधानमन्त्री ३० दिन के भीतर प्रतिनिधि सभा से विश्वास का मत लेने का संवैधानिक प्रावधान है । प्रचण्ड १० पुस में प्रधानमन्त्री नियुक्त हुए थे और ११ पुस में उन्होंने शपथ लेकर कार्यभार सम्हाला ।
प्रचण्ड ने प्रधानमन्त्री में दावा पेश करते हुए एमाले सहित सात दल और तीन स्वतन्त्र सहित १६९ सांसदों का समर्थन प्राप्त किया था । विश्वास के मत लेने के लिए १३८ सांसदों का समर्थन चाहिए ।
प्रधानमन्त्री प्रचण्ड ने छोटे बड़े सभी दलों से समर्थन देने का आग्रह किया है । नेपाली कांग्रेस ने भी आज ही विश्वास मत दें या नहीं दें का निर्णय के लिए ही पदाधिकारियों की बैठक बुलाई है ।

