चार प्रदेश में मुख्यमंत्री का चयन
काठमांडू, २७ पुस –
सुदूरपश्चिम प्रदेश सरकार के मुख्यमन्त्री में नेकपा एमाले के राजेन्द्र रावल नियुक्त हुए हैं ।
प्रदेश प्रमुख देवराज जोशी ने एमाले के संसदीय दल के नेता रावल को संविधान की धारा १६८ के उपधारा(२) के अनुसार मुख्यमन्त्री में नियुक्त किया है ।
रावल नेकपा माओवादी केन्द्र, नागरिक उन्मुक्ति पार्टी और राप्रपा के समर्थन में मुख्यमन्त्री नियुक्त हुए हैं ।
इसी तरह कर्णाली प्रदेश के मुख्यमन्त्री में नेकपा माओवादी केन्द्र संसदीय दल के नेता राजकुमार शर्मा नियुक्त हुए हैं । शर्मा को प्रदेश प्रमुख तिलक परियार ने संविधान की धारा १६८ के उपधारा २ के अनुसार बुधवार को मुख्यमन्त्री के रुप में नियुक्त किया है ।
शर्मा को माओवादी केन्द्र के १३, नेकपा एमाले के १०, नेकपा एकीकृत समाजवादी और राष्ट्रीय प्रजातन्त्र पार्टी के एक÷एक सदस्य ने समर्थन दिया है ।
इसी तरह लुम्बिनी प्रदेश के मुख्यमन्त्री के रुप में लीला गिरी नियुक्त हुए हैं । प्रदेश प्रमुख अमिक शेरचन ने नेकपा एमाले संसदीय दल के नेता गिरी को मुख्यमन्त्री नियुक्त किया है ।
गिरी को नेकपा एमाले के २९, नेकपा माओवादी केन्द्र के १०, राष्ट्रीय प्रजातन्त्र पार्टी के ४, नागरिक उन्मुक्ति पार्टी के ४, जनता समाजवादी पार्टी के ३, जनमत पार्टी के ३ जना, लोकतान्त्रिक समाजवादी पार्टी के ३ और स्वतन्त्र २ लोग ५८ सांसद का समर्थन है ।
इसी मधेश प्रदेश के मुख्यमन्त्री के रूप में बारा के सरोज कुमार यादव नियुक्त हुए हैं । नेकपा एमाले के २३, जसपा के १६, जनमत १३, माओवादी केन्द्र के ७, राप्रपा १, नागरिक उन्मुक्ति पार्टी १ और स्वतन्त्र सांसद सुरिता साह और अनिरुद्ध प्रसाद सिंह यादव सहित कुल ६३ सांसदों के समर्थन में वो मुख्यमन्त्री बने हैं ।

