Sun. Oct 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल और नेकपा (एमाले) अध्यक्ष केपी शर्मा ओली की मुलाकात

 

 

काठमांडू, २८ पुस

 

प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल और नेकपा (एमाले)के अध्यक्ष केपी शर्मा ओली के बीच भेटवार्ता हुई । ओली निवास बालकोट में बुधवार की शाम को दोनों नेताओं के बीच हुई मुलाकात में मन्त्रिपरिषद विस्तार के साथ ही समसामयिक विषय पर चर्चा भी हुई है । इस बात की जानकारी प्रधानमन्त्री सचिवालय ने दी है ।
बुधवार की शाम बालकोट स्थित ओली निवास में एमाले अध्यक्ष केपी शर्मा ओली और प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल ने मंगलवार को हुए विश्वास मत पाने के बाद एक दूसरे से मुलाकात की है ।
विश्वास मत पाने के बाद मन्त्रिपरिषद को पूर्णता देने का गृहकार्य शुरु हो चुका है । मंगलवार प्रधानमन्त्री दाहाल को नेपाली कांग्रेस, नेकपा (एमाले), नेकपा (माओवादी केन्द्र), राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी, राष्ट्रिय प्रजातन्त्र पार्टी, जनता समाजवादी पार्टी नेपाल, लोकतान्त्रिक समाजवादी पार्टी, नेकपा (एकीकृत समाजवादी), नागरिक उन्मुक्ति पार्टी, जनमत पार्टी और कुछ स्वतन्त्र सांसदों ने विश्वास मत दिया है ।

यह भी पढें   नवरात्र: नौ दिनों का पावन पर्व* एक सामाजिक-आर्थिक और सांस्कृतिक चेतनामुलक विश्लेषण

 

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com