Sun. May 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मंत्रीपरिषद विस्तार की तैयारी

 

काठमांडू, २८ पुस–

मन्त्रिपरिषद के विस्तार के बारे में चर्चा करने के लिए सत्ता साझेदार दलों के बीच आज दोपहर ३ बजे बैठक होने वाली है । बैठक में मन्त्रिपरिषद विस्तार के साथ ही अन्य विषयों में चर्चा करने के लिए प्रधानमन्त्री प्रचण्ड के सचिवालय ने जानकारी दी है ।
पुस १० गते प्रधानमन्त्री नियुक्त हुए माओवादी अध्यक्ष प्रचण्ड के नेतृत्व में ८ सदस्यीय मन्त्रिपरिषद गठन की गई थी । संविधान में २५ सदस्यीय मन्त्रिपरिषद गठन करने की व्यवस्था है ।
प्रधानमन्त्री प्रचण्ड जल्द ही मन्त्रिपरिषद के विस्तार की तैयारी में हैं । इसी विषय में उन्होनें बुधवार की शाम उच्चस्तरीय राजनीतिक संयन्त्र के संयोजक समेत नेकपा एमाले के अध्यक्ष केपी शर्मा ओली के साथ भी चर्चा की थी ।
स्रोत के अनुसार इस चर्चा में मन्त्रिपरिषद विस्तार के साथ ही राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, सभामुख और उपसभामुख पद के भागबन्डा के बारे में भी बातचीत हुई । प्रधानमन्त्री प्रचण्ड के सचिवालय के स्रोत नेबताया है कि –प्रधानमन्त्री ने विश्वास का मत लेने के बाद मन्त्रिपरिषद विस्तार करने के बारे में कहा था । अभी उसी के लिए गृहकार्य हो रहा है । प्रधानमन्त्री प्रचण्ड पुस २६ गते ९९ प्रतिशत सांसदों ने विश्वास का मत दिया था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *