प्रधान सेनापति अशोकराज सिग्देल चीन यात्रा के लिए रवाना
काठमांडू, भाद्र २८ – प्रधान सेनापति अशोकराज सिग्देल आज अपनी चीन यात्रा के लिए रवाना हुए हैं । चीन के औपचारिक निमंत्रण पर भाद्र २८ से लेकर आश्विन ३ गते तक वें इस यात्रा में रहेंगे । इस यात्रा के दौरान प्रधान सेनापति सिग्देल वहाँ आयोजित १३वें बीजिंग शियांगशान में भी शामिल होंगे । बीजिंग प्रस्थान करने से पहले प्रधान सेनापति को त्रिभुवन अन्तर्राष्ट्रीय विमानस्थल में बलाधिकृत रथी प्रदीपजंग केसी ने बिदाइ की । नेपाली सेना द्वारा रविवार को जारी की गई विज्ञप्ति में कहा गया है कि –“उक्त दौरे से दोनों देश के बीच आपसी सैनिक संबंध विस्तार होंगे और सैनिक कूटनीति के माध्यम से नेपाल के विदेश नीति में योगदान मिलेगा । इस दौरे से पहले प्रधान सेनापति को जंगी अड्डा में नेपाली सेना की एक टुकडी ने उन्हें सम्मानित भी किया है । प्रधान सेनापति के अनुपस्थिति में बलाधिकृत रथी केसी को यह जिम्मेदारी दी गई है ।


