‘एलिफेंट्स इन द फॉगः तिनीहरू’ को प्रधानमंत्री ने दी शुभकामना
काठमांडू, भाद्र २८ – प्रधानमंत्री बालेन शाह ने ‘एलिफेंट्स इन द फॉगः तिनीहरू’ फिल्म को बधाई तथा शुभकामना दी है । इस फिल्म को नेपाल से ऑस्कर अवार्ड के लिए चुना गया है, और इसे एशिया पैसिफिक स्क्रीन अवार्ड के लिए नॉमिनेट भी किया गया है । बालेन ने फिल्म की तस्वीर को सामाजिक संजाल पर शेयर किया है । शेयर करते हुए उन्होंने फिल्म देखने का भी आग्रह किया है । उन्होंने लिखा है – हॉल में यह फिल्म दूसरे सप्ताह में लगेगा । अविनाश विक्रम शाह निर्देशित यह फिल्म इससे पहले फ्रांस के कांस में पुरस्कृत हो चुकी है । सरकार इस फिल्म को नकद राशी सहित पुरस्कृत कर चुकी है । यह फिल्म पैसिफिक स्क्रीन अवार्ड में उत्कृष्ट फिल्म, निर्देशक और अभिनेता विधा में चयनित हुआ है ।

