Sun. Sep 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विश्व हिन्दी दिवस के अवसर पर जनकपुरधाम में कार्यक्रम

 


जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । विश्व हिंदी दिवस के अवसर भारतीय बाणिज्य महादूतावास वीरगंज के द्वारा जनकपुरधाम के जनकपुरधाम उद्योग बाणिज्य संघ के सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम बुधवार की रात संपन्न हुयी। कार्यक्रम में डेफोडिल्स पब्लिक स्कूल, ज्ञानदास इंटरनेशनल स्कूल, मीट, दामोदर एकेडमी, संकटमोचन माध्यमिक बिद्यालय, याज्ञवल्क्य संस्कृत माध्यमिक बिद्यालय तथा गोगल प्रसाद मॉडल सेकेंडरी स्कूल के 6से 12वीं तक के छात्र /छात्राओं ने स्वरचित कविता, भाषण प्रतियोगिता तथा नाटक प्रतियोगिता में दो दर्जन से अधिक छात्र /छात्राओं ने भाग लिया। इस अवसर पर अपने उद्घाटन भाषण में भारतीय बाणिज्य महादूतावास वीरगंज के महा बाणिज्य दूत नीतेश कुमार ने कहा कि विश्व हिंदी दिवस पूरे विश्व में मनाया जाता है। यह दुनिया की तीसरी सबसे अधिक वोले जाने बाली भाषा हैं। भारत में राष्ट्रीय हिंदी दिवस 14सितंवर को मनाया जाता है। इस अवसर पर जसपा के बिधायक किरण कुमारी साह ने कहा कि जसपा पार्टी हमेशा से ही हिन्दी को नेपाल में संपर्क भाषा के लिए प्रयासरत हैं। कई बिधायक ने भी हिंदी में शपथ ली है। इस कार्यक्रम में मधेश प्रज्ञा प्रतिष्ठान के अध्यक्ष तथा साहित्यकार राम भरोस कापड़ि भ्रमर ने कहा कि मधेश में अन्य भाषाओं की तरह इसे भी सम्मान दिया जायेगा। हिंदी भाषा अभियानी रमन पांडेय ने कहा कि गजेन्द्र नारायण सिंह ने हिन्दी में ही भाषण देते थे। वे हिन्दी को अन्य भाषाओं की तरह ही मान्यता मिलें। इसके लिए आजन्म संघर्ष किए। हिंदी को लेकर खस शासकों ने उसेभारतीय दलाल तक कह डाले।

यह भी पढें   जलवायु अन्याय का शिकार नेपाल: धुआं किसी और का, सांसें हमारी ! : कृतिका यादव


बच्चों द्वारा स्वरचित कविता, भाषण तथा नाटकों ने दर्शकों को मन मोह लिया। प्रतिभागी को पुरस्कार का चयन रा. रा. कैम्पस के अवकाश प्राप्त हिंदी विभागाध्यक्ष डा. आशा सिंहा, साहित्यकार सुदर्शन लाल कर्ण तथा पत्रकार मिश्री लाल मधुकर के द्वारा किया गया। भारतीय बाणिज्य महादूतावास वीरगंज के महा बाणिज्य दूत नितेश कुमार ने प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय बिजेताओं सहित सभी सहभागी कोप्रमाण पत्र दिए। अतिथियों का स्वागत बाणिज्य दूत तरुण कुमार ने किया।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com