Tue. Aug 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मधेश प्रदेश के दुसरे मुख्यमंत्री सरोज यादव बनेंगे। शुक्रवार को शपथ ग्रहण

 


जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर ।मधेश प्रदेश के दुसरे मुख्यमंत्री सरोज यादव बनेंगे। बुधवार को वे गवर्नर हरि शंकर मिश्र पत्र सौंपा। शुक्रवार को सरोज यादव मधेश प्रदेश के दुसरे मुख्यमंत्री की शपथ लेंगे।
मुखिया (गा. वि. स.) अध्यक्ष से मुख्यमंत्री तक का सफर
मुख्य मंत्री बनने बाले सरोज यादव का जन्म बारा जिला के सिमरौन गढ नगरपालिका के हरिहर पुर गांव मेंमाघ 10गते 2028में हुआ है। उनके पिता का नाम परमानंद यादव तथा माता कानाम साइकिल देवी केएकलौते पुत्र है। वे पांच भाई बहन है। मैट्रिक के बाद वे राजनीति से जुड़ गये। 2048साल में नेपाल सद्भावना पार्टी की सदस्यता ग्रहण किए।
2054साल में वे हरिहर पुर गांव विकास समिति के मुखिया (गाविस अध्यक्ष) बनें। 2064साल में बारा क्षेत्र एक से सद्भावना पार्टी से संविधान सभा सदस्य बनें। 2068साल में बाबूराम भटराई मंत्री मंडल में वे बाणिज्य तथा आपूर्ति तथा स्वास्थ्य तथजनसंख्या राज्य मंत्री बनें। 2069साल में सद्भावना पार्टी के महासचिव तथा उपाध्यक्ष भी बनें। राष्ट्रीय जनता पार्टी में वे उपाध्यक्ष बनें। 2074में बारा क्षेत्र ख से निर्वाचित हुए। फिर वे सभामुख वनें। राजपा की टूट के बाद वे उपेन्द्र यादव की जसपा में चले गये। 2079साल में दुवारा इसी क्षेत्र से वे विजयी हुए है। तथा शुक्रवार को मुख्यमंत्री का शपथ लेने जा रहे हैं।

यह भी पढें   पत्रकार किशोर श्रेष्ठ को और चार दिन हिरासत में रखने की अनुमति
सरोज यादव
मुख्य मंत्री

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com