महिन्द्र राय यादव, रेखा शर्मा और सुदन किराती बन सकते है मंत्री
काठमांडू, २९ पुस–
नेकपा माओवादी केन्द्र सांसद महिन्द्र राय यादव, रेखा शर्मा और सुदन किराती को मन्त्री बनाने की तैयारी कर रहा है ।
स्रोत अनुसार माओवादी केन्द्र के अध्यक्ष समेत रहे प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड ने पार्टी के नेताओं के साथ बातचीत कर इन तीनों नेताओं को मंत्री बनाने की तैयारी कर रहे हैं । सत्तारुढ दलों के बचि माओवादी केन्द्र से मन्त्रिपरिषद में ५ लोग रहने की समझदारी है ।
माओवादी केन्द्र से अध्यक्ष प्रचण्ड प्रधानमन्त्री और वरिष्ठ उपाध्यक्ष नारायणकाजी श्रेष्ठ उपप्रधानमन्त्री तथा भौतिक पूर्वाधार मन्त्री बन चुके हैं । अब माओवादी से ३ लोग ही मन्त्रिपरिषद में सहभागी हो सकते हैं ।
अब दबाब भी बढ़ रहा है क्योंकि पूर्वसभामुख अग्निप्रसाद सापकोटा सिन्धुपाल्चोक से निर्वाचित सांसद माधव सापकोटा को मन्त्री बनाने के लिए दबाव दे रहे हैं । शर्त रखी जा रही है कि या तो उन्हें उपराष्ट्रपति बनाए या फिर सिन्धुपाल्चोक से निर्वाचित सुवोध (माधव सापकोटा) को मन्त्री बनाए । इसके लिए इस अनुसार का डेलिगेसन भी आया है ।
बाबुराम भट्टराई दबाव दे रहे हैं कि मन्हिन्द्र राय को मंत्री बनाया जाए । एमाले १० मन्त्रालय को पाने के लिए अड़ी हुई है । साथ ही नागरिक उन्मुक्ति पार्टी भी २ मन्त्रालय मांग रही है ।
वैसे मनाने का सिलसिला जारी है । माओवादी केन्द्र ५, रास्वपा एक राज्यमन्त्रीसहित ४, राप्रपा ३, जसपा २ मन्त्रालय लेने के विषय में सहमति हो गई है । आज भी सत्ता साझेदार दलों की बैठक होने वाली है । प्रधानमन्त्री प्रचण्ड के सचिवालय के अनुसार शुक्रवार ही मन्त्रिपरिषद को पूर्णता देने की तैयारी थी लेकिन भागवण्डा के कारण ही इसे आगे बढ़ा दिया गया है । अगर आज सभी मंत्र पद पर सहमति हो जाती है तो रविवार तक मन्त्रिपरिषद को पूर्णता दी जा सकती है


