नेपाल में विमान दुर्घटना, प्रचण्ड और रवि लामिछाने त्रिभुवन अन्तर्राष्ट्रीय विमान स्थल पहुँचे पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड त्रिभुवन अन्तर्राष्ट्रीय विमान स्थल पहुंचे
काठमांडू, १ माघ–
प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड त्रिभुवन अन्तर्राष्ट्रीय विमान स्थल (एटीसी) पहुँच गए हैं । पोखरा में हुए विमान दुर्घटना की वस्तु स्थिति को समझने के लिए विमानस्थल के आपतकालीन उद्धार केन्द्र और एयर ट्राफिक कन्ट्रोल रुम में स्वयं जाकर देख रहे हैं । यह जानकारी उनके सचिवालय ने दी है ।
प्रधानमन्त्री स्वयं उद्धार तथा प्राविधिक बातों को समझने के लिए विमान स्थल पहुँचे हैं । वो वहीं बैठकर सभी जानकारी ले रहे हैं । प्रधानमन्त्री प्रचण्ड ने मन्त्रिपरिषद की आकस्मिक बैठक भी बुलाई है साथ ही गृहमन्त्री रबि लामिछाने भी विमानस्थल पहुँचे हैं ।


