मन्त्रालय भागण्डा से जनमत पार्टी असन्तुष्ट ! मन्त्री पद में शपथ लेने से खान ने किया इन्कार !

काठमांडू, १७ जनवरी । मन्त्रालय भागबण्डा को लेकर जनमत पार्टी असन्तुष्ट दिखाई दी है । सरकार को समर्थन करनेवाली राजनीतिक पार्टी के प्रतिनिधियों को लेकर प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड ने आज मंगलबार मन्त्रिमण्डल बिस्तार किया था । जनमत पार्टी को खाने पानी मन्त्रालय दी गई थी । लेकिन इसमें असन्तुष्ट होकर उक्त पार्टी से मन्त्री बने अब्दूल खान पद तथा गोपनियता की शपथ ग्रहण में अनुपस्थित रहे हैं ।
जनतमत पार्टी का कहना है कि मन्त्रालय भागबण्डा को लेकर जनमत पार्टी के साथ कुछ भी विचार–विमर्श नहीं हुई है । प्रधानमन्त्री में प्रचण्ड नियुक्त होते ही खान बिना विभागी मन्त्री बन गए थे । जनमत पार्टी का कहना है कि पूर्व सहमति अनुसार जनमत पार्टी को उद्योग, वाणिज्य तथा आपूर्ति मन्त्रालय मिलना चाहिए था ।

