Sat. Aug 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चीनी राजदूत चेन और एमाले अध्यक्ष ओली बीच भेटवार्ता

 

काठमांडू, १९ जनवरी । नेकपा एमाले के अध्यक्ष तथा पूर्व प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली और नेपाल के लिए चिन के राजदूत चेन शोङ के बीच शिष्टाचार भेटवार्ता हुई है । भेटवार्ता के लिए चीनी राजदूत चेन बुधबार शाम ओली निवास बालकोट पहुँच गए थे । भेटवार्ता में उमाले उपमहासचिव विष्णु रिमाल और परराष्ट्र मामिला विभाग के सचिव डा. अञ्जना शाक्य भी सहभागी थे ।
प्राप्त सूचना अनुसार भेटवार्ता के दौरान दो देशों की आपसी सम्बन्ध और समसामयिक विषयों में चर्चा हुई है । एमाले अध्यक्ष ओली ने राजदूत चेन से कहा है कि वर्तमान सरकार राष्ट्रवादी शक्तियों का गठबंधन से बना है । इसीतरह उन्होंने नेपाली भूमि चीन के विरुद्ध प्रयोग नहोने का प्रतिबद्धता भी व्यक्त किया है ।
इसीतरह चीनी राजदूत चेन ने भी कहा है कि भावी दिनों में चीन की ओर से जारी सहयोग वृद्धि के लिए उनकी ओर से प्रयास होनेवाला है । इसीतरह कोभीड–१९ के कारण अबरद्ध सीमा नाका संचालन, अन्य विषय में आपसी सहयोग संबंधी विषय में भी चर्चा हुई है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com