सभामुख पद के लिए आज चुनाव, देवराज और ईश्वरी बीच प्रतिस्पर्धा
काठमांडू, १९ जनवरी । आज सभामुख पद के लिए चुनाव हो रहा है । इसके लिए आज सुबह ११ बजे प्रतिनिधिसभा (संसद्) बैठक आह्वान हुआ है । चुनाव में सत्ताधारी गठबन्धन की ओर से देवराज घिमिरे ने उम्मीदवारी दिया है । घिमिरे नेकपा एमाले के नेता हैं । उनके प्रतिस्पर्धा में नेपाली कांग्रेस की ईश्वरी न्यौपाने हैं । घिमिरे झापा निर्वाचन क्षेत्र नं. २ से निर्वाचित सांसद् हैं और न्यौपाने दाङ से प्रतिनिधित्व करनेवाली समानुपातिक सांसद् हैं ।
प्रतिनिधिसभा में कूल २७५ सांसद् हैं । सभामुख में निर्वाचित होने के लिए न्यूनम १३८ मत आवश्यक है । सत्ताधारी गठबन्धन से उम्मीदवार रहे घिमिरे के पक्ष में कम से कम १४५ मत प्राप्त होने की सम्भावना है । प्रतिनिधिसभा में नेकपा एमाले की ७९, माओवादी केन्द्र की ३२, राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी की २० और राप्रपा की १४ सिट है, जो कूल १४५ सिट हो जाता है । इसके अलवा जसपा, जनमत और नागरिक उन्मुक्ति पार्टी की ओर से भी घिमिरे को समर्थन मिलने की सम्भावना है ।

