Fri. Apr 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

वर्तमान सत्ता गठबंधन टूटने के लिए निरन्तर लगे रहेंगेः भण्डारी

 
चन्द्र भण्डारी, फाईल तस्वीर

काठमांडू, १९ जनवरी । नेपाली कांग्रेस के सांसद् चन्द्र भण्डारी ने कहा है कि वर्तमान सत्ता गठबंधन टूटाने के लिए नेपाली कांग्रेस की सक्रियता निरन्तर रहनेवाली है । आज बिहिबार सभामुख पद के लिए आयोजित चुनाव में सहभागी होने के बाद संसद् भवन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने ऐसा कहा है । उनका कहना है कि सभामुख में राजनीतिक सहमति नहीं होगा, अब राष्ट्रपति पद के लिए नेपाली कांग्रेस क्रियाशील रहेगी ।
नेता भण्डारी ने कहा कि चुनाव के समय में नेपाली कांग्रेस और माओवादी बीच गठबंधन था, लेकिन आज उक्त गठबंधन टूट गया है । उन्होंने आगे कहा– ‘अब वर्तमा गठबंधन टूटाने के लिए हमारी क्रियाशीलता निरन्तर रहेगी ।’ उनका कहना है कि सभामुख पद में विजयी हासिल करने के लिए जो मिसन कांग्रेस ने शुरु किया था, उसमें कांग्रेस असफल हो चुकी है, लेकिन हारा नहीं है । उनका कहना है कि अब राष्ट्रपति का मिसन भी शुरु होनेवाला है और वर्तमान गठबंधन टूटाने के लिए कांग्रेस प्रयत्नशील रहनेवाली है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed