Fri. Jun 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

देवराज घिमिरे सभामुख में निर्वाचित

 
देवराज घिमिरे, फाईल तस्वीर

काठमांडू, १९ जनवरी । प्रतिनिधिसभा ने देवराज घिमिरे को सभामुख पद में निर्वाचित किया है । उनके पक्ष में १६७ मत प्राप्त हुआ है और विपक्ष में १०० मत । प्रतिनिधिसभा में कूल २७५ सदस्य हैं, इसमें से २६८ सांसद् मदतदान में सहभागी हुए थे । सभामुख में निर्वाचित सांसद् घिमिरे नेकपा एमाले से आबद्ध हैं, गत मार्गशीर्ष ४ गते सम्पन्न आम चुनाव में घिमिरे झापा निर्वाचन क्षेत्र नं. २ से निर्वाचित हुए थे ।
घिमिरे को सभामुख बनाने के लिए नेकपा एमाले, माओवादी केन्द्र, राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी, राष्ट्रीय प्रजातन्त्र पार्टी, जनता समाजवादी पार्टी, जनमत पार्टी, नागरिक उन्मुक्ति पार्टी संबंद्ध सांसद् तथा कुछ स्वतन्त्र सांसदों ने मतदान कया था । उनके विपक्ष में नेपाली कांग्रेस की ओर से ईश्वरी न्यौपाने ने उम्मीदवारी दी थी । न्यौपाने को नेपाली कांग्रेस, एकीकृत समाजवादी, लोकतान्त्रिक समाजवादी और राष्ट्रीय जनमोर्चा ने समर्थन किया था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *