राजेश हमाल को महानायक का सम्मान
काठमांडू , ८ माघ –
नेकपा एमाले अध्यक्ष केपी शर्मा ओली ने अभिनेता राजेश हमाल को महानायक का सम्मान प्रदान किया है । शनिवार भक्तपुर में आयोजित चौंथे एपिक म्युजिक अवार्ड कार्यक्रम में ओली ने उक्त सम्मान अभिनेता राजेश हमाल को प्रदान किया है ।
अध्यक्ष ओली ने अभिनेता हमाल की प्रशंसा भी की । इस अवसर पर गायिका तीर्थकुमारी थापा और गायक रत्न बेहोसी के साथ ही अन्य को भी ओली ने सम्मान पत्र प्रदान किया । कार्यक्रम में ओली पत्नी राधिका शाक्य, चलचित्र निर्माता संघ के अध्यक्ष नवल खड्का, अभिनेत्री बसुन्धरा भुषाल और गौरी मल्ल, हमाल पत्नी मधु भट्टराई के साथ और भी बहुत से लोगों की सहभागिता थी । नेपाली फिल्म क्षेत्र में अभिनेता हमाल को बहुत से लोग ‘महानायक’ कहकर भी सम्बोधन करते हैं ।


